Home उत्तर प्रदेश हर अभिकर्ता एलआईसी की रीढ़ – अनिल कुमार

हर अभिकर्ता एलआईसी की रीढ़ – अनिल कुमार

3
0

अच्छा व्यवसाय करने वाले अभिकर्ता को मिला सम्मान
प्रयागराज। एलआईसी इलाहाबाद मंडल के एसडीएम अनिल कुमार और डिप्टी मैनेजर अजय श्रीवास्तव ने यमुनापार शाखा 31 छ का दौरा किया । शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शाखा ने इस वर्ष का बजट 84ः पूरा कर लिया है और 25 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य है। शाखा में लगभग 1100 अभिकर्ता हैं और 14 शतकवीर हैं, मार्च पूरा होते तक 25 शतकवीर बनने की उम्मीद है। सेटेलाइट शाखा मेजारोड के शाखा प्रबंधक विनय मिश्र ने भी समय से पूर्व शाखा का लक्ष्य पूरा कर लिया
डिप्टी मैनेजर अजय श्रीवास्तव ने शाखा की प्रशंसा की और अभिकर्ताओं को अधिक व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 31 छ शाखा हमेशा मंडल में नाम रोशन करने का काम करती है और इस वर्ष भी समय से पहले अपना स्थान बनाए रखने की उम्मीद है।
लकी ड्रॉ में मोटर साइकिल जीतने वाले अभिकर्ता इंद्र जीत कुशवाह को सम्मानित किया गया। एसडीएम अनिल कुमार ने पीएस क्लेम विभाग की अच्छा कार्य करने की प्रशंसा की और अच्छा बीमा व्यवसाय करने वाले अभिकर्ता व विकास अधिकारी साथ ही शाखा के सभी विभाग के स्टाफ को माला पहनाकर सम्मानित किया।
शाखा के विकास अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बैठक का संचालन किया और अभिकर्ताओं को प्रेरित किया। अंत में, क्लेम विभाग में प्रशासनिक अधिकारी पी के मिश्र ने अभिकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस बैठक में लालता तिवारी,सर्वेश सिंह, शालिनी सिंह , अनन्या,आशीष स्थाना,एसपी गुप्ता,अजय कुमार गुप्ता विकास अधिकारी,मनोज सक्सेना, जय कुमार  सिंह, प्रभात केशरी,सौरभ सिंह,मनीष कुमार सिंह अन्य अभिकर्ता व स्टाफ शामिल था।