Home उत्तर प्रदेश हर्षोल्लास से मना ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्यौहार, सौहार्द पूर्वक सम्पन्न हुआ जुलूस

हर्षोल्लास से मना ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्यौहार, सौहार्द पूर्वक सम्पन्न हुआ जुलूस

PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित सल्लाह पुर गांव के लोगों ने पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सलललाहु अलैहि वसल्लम कि पैदाइश (जन्म दिवस) बड़े ही धूमधाम से मनाया। सरकार कि आमद पर सभी ने अपने अपने अंदाज में नात और शेर पढ़ें। हर साल कि तरह इस साल भी परम्परा गत तरिके से जुलूसे मुहम्मदी दोपहर को निकाला गया जो शाम को 4:30 बजे समाप्त हुआ वहीं महिलाओं ने भी अपने-अपने घरों में ईदे मिलादुन्नबी कि महफ़िल सजाई और छोटे-छोटे बच्चे ने भी नात पढ़ें। आखिर में फातिहा खानी के बाद मुल्क में भाई चारा, खुशहाली, अमन और शांति कि दुआ कि गई और वहां मौजूद सभी को मिठाई, कोल्डड्रिंक बांटी गई। जुलूस के दौरान सल्लाह पुर चौकी प्रभारी, छोटी मस्जिद के मोतवलली मोहम्मद सर्वर, मोहम्मद शहजाद, मौलाना जफर इकबाल, इरफान खान, मोहम्मद शहजान, कैफ खान, ज़ैद खान, नज़र खान, नदीम खान, मोहम्मद अयान, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद साहिल आदि मौजूद रहे।