Home उत्तर प्रदेश हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

PRATAPGARH NEWS: शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय प्रतापगढ़ के आदेशानुसार राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन, प्रवीण कुमार सिंह, अनुज कुमार, अमन मिश्रा के संयोजन तथा अभिभावक अध्यापक संघ के अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह, महिला सदस्यों एवं छात्राओं की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया.इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने अपने उद्बोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर पर उपस्थित सभी महिला सदस्यों एवं छात्राओं ने अपने हाथ में बैंगनी रंग का रिबन बांधकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया. इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला सदस्यों एवं छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह, पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह व श्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा गुलाब का पुष्प देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन श्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा किया गया।