VARANASI NEWS: हरिशचंद्र पी.जी. कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र – 48048 पर प्रवेश प्रमोशन के लिए असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ. श्रवन कुमार पांडेय के उपस्थिति में प्रवेश जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्वागत प्रो. अनिल कुमार तथा धन्यवाद उप समन्वयक डॉ. ओम शर्मा ने किया।प्रवेश के लिए। ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 फरवरी 2026 तक है। इस संबंध में इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्यवक प्रोफेसर अनिल कुमार ने इग्नू से प्राप्त शिक्षा से लाभ को विस्तृत रूप से बताया तथा इसके डिग्री को विदेश में भी वरीयता दी जाती है इग्नू शिक्षा को सबके घर तक पहुँचा रहा है l स्नातक स्तर पर बी. ए. एवं बी.कॉम., स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए., एम.कॉम. व एम.एस-सी.- रसायन विज्ञान और विभिन्न विषयों में , डिप्लोमा व पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा (विधि के छात्रों के लिए) आदि पाठ्यक्रमों में दाखिले के अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 है। उन्होंने आगे बताया कि सत्र जनवरी की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। इग्नू में प्रवेश के उपरांत अध्ययन सामग्री विद्यार्थियों को मुफ्त उपलब्ध है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए प्रवेश आधे शुल्क पर है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं और किसी भी अन्य जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र – 48048 हरिश्चंद्र महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। डॉ. श्रवन कुमार पांडेय ने इस अवसर पर इग्नु के विभिन्न प्रोग्राम में प्रवेश के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की तथा इसके महत्व पर चर्चा की I विधि के छात्रों के लिए इग्नू ने डिप्लोमा कोर्स भी है। डॉ. पांडेय जी ने कहा की विधि डिग्री के साथ छात्र अगर साइबर लॉ, उपभोक्त, क्रिमिनल जस्टिस इत्यादि में डिप्लोमा करता है तो विधि की डिग्री का महत्व और अधिक हो जाता है।
Home उत्तर प्रदेश हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इग्नू अध्यन केंद्र पर प्रवेश प्रमोशन के लिए...







