औद्योगिक प्रतिष्ठानों, व्यापारियों, किसानों, शिक्षकों, प्रबुद्धजनों ने साझा किए अपने – अपने सुझाव
FATEPUR NEWS: समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान कार्यक्रम के दूसरे दिन विकास भवन सभागार एवं कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में संवाद एवं विचार गोष्ठी/बैठक का आयोजन शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ0 सारिका मोहन सचिव वित्त विभाग, डॉ0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह सेवानिवृत्त आईपीएस, डा0 हरज्ञान प्रकाश सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक, लक्ष्मीशंकर वर्तमान आई.ई.एस., जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी, प्रबुद्धजनों को पौध, पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा बनाई गई लघु फिल्म विजन डॉक्यूमेंट @2047 का प्रदर्शन किया गया। विचार गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में आए हुए प्रबुद्धजनों ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो विजन है, कि जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहे होंगे तब हमारा देश विश्व के पटल पर सशक्त और विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा, इस परिकल्पना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार ने समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के माध्यम से लोगों के सुझावों/अनुभवों के जरिए आगामी 22 वर्ष की कार्ययोजना बनाकर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है, उस दिशा में हम सब लोग कार्य कर रहे है। इसमें जनभागीदारी बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि जनभागीदारी के बिना एक बेहतर प्रदेश के निर्माण के बारे में परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने जनपद में विचार गोष्ठी एवं संवाद के माध्यम से जो समझा और जाना उस आधार पर जनपद के समग्र विकास के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए।नामित नोडल अधिकारी डॉ0 सारिका मोहन ने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें एक विजन तैयार करना है, कि हम आने वाली भावी पीढ़ी को कैसा जनपद, प्रदेश एवं देश देना चाहते है, कि परिकल्पना को शासन तक आपके सुझावों के माध्यम से पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्ययोजना बनाकर समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के सुझावों को लें जिसको शासन स्तर तक पहुंचाया जा सके। विकसित भारत के विजन को साकार करने में सहयोग मिल सके।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए जैसा हम उत्तर प्रदेश की परिकल्पना करते हैं उस आधार पर कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करना होगा। विजन 2047 हमारे लिए एक संकल्प है एक ऐसा संकल्प हम उत्तर प्रदेश को न केवल भारत का सबसे सशक्त और समृद्ध राज्य बनाएंगे। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समर्थ अभियान के तहत तहसील, ब्लॉक व ग्राम स्तर तक नागरिकों के सुझावों को लें। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में औद्योगिक प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों, व्यापारियों, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक/शिक्षिकाएं, कृषकों, स्वयंसेवी संगठनों, अधिकारियों आदि ने संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए अपने–अपने क्षेत्रों में बहुमूल्य सुझाव दिए। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश /2047 हेतु विकसित उत्तर प्रदेश के लिये क्यूआर कोड स्कैन करें, पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in ओपेन कर पोर्टल पर दिये गये सुझाव फार्म के बटन पर जाये। बटन पर क्लिक कर मोबाइल नम्बर दर्ज करें, मोबाइल पर ओटीपी आऐगा, उसे पोर्टल पर भरें, एक फार्म खुल जायेगा जिसे भरना होगा, अपने सुझाव लिखकर या बोलकर दर्ज करें, सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद फार्म सबमिट करें। दिये गये सुझाव से सुझाव की समीक्षा कर नीतियों का निर्माण होगा, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का रोडमैप तैयार होगा, मूल्यवान सुझाव देने वाले सम्मानित किये जायेगें, हर नागरिक को पोर्टल पर सुझाव देने का अधिकार है, पोर्टल पर सुझाव देना आसान एवं पूर्णतः निःशुल्क है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद व आभार ज्ञापित करते हुए अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त उद्योग, डीसी एनआरएलएम, औद्योगिक प्रतिष्ठानों पदाधिकारियों, व्यापारियों, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक/शिक्षिकाएं, कृषकों, स्वयंसेवी संगठनों, अधिकारियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।







