Home उत्तर प्रदेश हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान: शिक्षक व छात्रों ने लिया संकल्प

हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान: शिक्षक व छात्रों ने लिया संकल्प

विद्यालय राष्ट्र निर्माण का आधार
यूपीएस कटरा गुलाब सिंह के बच्चे व शिक्षकों ने लिया संकल्प

PRATAPGARH NEWS: भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता के निर्देशानुसार (स्वैच्छिक) मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम ने “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान”  पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साझा संकल्प दिलाया। जिसमें अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित तथा प्रेरणादाई, विद्यालय के संपदा संसाधन तथा समय को राष्ट्र धन मानते हुए उनका संरक्षण और विवेक पूर्वक उपयोग करना। विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाना जहां कोई भेदभाव न हो। सभी समभाव से सीखने और सीखने के पथ पर अग्रसर रहने, शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं अपितु चरित्र निर्माण, आत्म विकास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करना, विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहने का संकल्प लिया। साथ ही यह दृढ़ संकल्प लिया कि हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है। हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है। अंत में भारत माता की जय घोष के साथ संकल्प का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम, शिक्षक पितामह यादव, कौशल सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, शिखा श्रीवास्तव, नीतू वर्मा तथा रोशन उपस्थित रहे।