Home उत्तर प्रदेश हमारा कार्यकर्ता विचारधारा आधारित है: संजय गुप्ता

हमारा कार्यकर्ता विचारधारा आधारित है: संजय गुप्ता

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर बैठक

PRAYAGRAJ NEWS:  शनिवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों व मंडल प्रभारियों की आहूत बैठक में प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अभियान की रूपरेखा समझाते हुए कहा कि भाजपा संगठन में प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि संगठन की वैचारिक प्रतिबद्धता और उसके कार्यकर्ता निर्माण की निरंतर चलने वाली साधना का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है और प्रशिक्षण से उसकी क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। यह महाअभियान संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा। 7 मार्च से 15 अप्रैल तक मंडल स्तर पर चौबीस घंटे का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर वक्ताओं द्वारा संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित है एवं हमारा कार्यकर्ता विचारधारा आधारित है। प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता केवल चुनावी योद्धा नहीं, बल्कि समाज का पथ प्रदर्शक बनता है। शशि वार्ष्णेय, रमेश पासी, देवेश सिंह, मुरारीलाल अग्रवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेष पांडेय, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, प्रवीण भारती, राजन शुक्ला, सचिन जायसवाल, शोभिता श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, अरुण पटेल, गया प्रसाद आदि उपस्थित रहे।