Home उत्तर प्रदेश हनुमान मंदिर विवाद पर मंदिर प्रबंधन समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

हनुमान मंदिर विवाद पर मंदिर प्रबंधन समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पदाधिकारियों ने किया आगामी त्योहारों पर सुरक्षा की मांग

FATEHPUR NEWS: शहर के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में चल रहे विवाद को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। समिति ने मंदिर परिसर में हो रहे विवादों पर रोक लगाने की मांग भी की है। प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व मंदिर में कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं। वे गाली-गलौच कर माहौल खराब कर रहे हैं। महामंत्री कुलदीप रस्तोगी ने बताया कि मंदिर में नवरात्रि, विजयदशमी, बसंत पंचमी, जन्माष्टमी, सावन सोमवार और बड़ा मंगल जैसे पर्व मनाए जाते हैं। मौजूदा विवाद से इन त्योहारों की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। विजयदशमी की झांकियों में भी बाधा आने की आशंका है। पदाधिकारियों ने बताया कि यह मामला पहले ही एसडीएम सदर के सामने रखा जा चुका है। सभी आवश्यक पत्रावलियां भी प्रस्तुत की गई थीं। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रबंधक कालिका प्रसाद, अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गांधी, महामंत्री कुलदीप रस्तोगी और कोषाध्यक्ष राजू पुरवार शामिल थे। मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भक्त भी मौजूद रहे। समिति ने आगामी त्योहारों को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।