Home आस्था हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा विधायक समेत प्रमुख लोग शामिल हुए

हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा विधायक समेत प्रमुख लोग शामिल हुए

LAKHIMPUR KHERI NEWS: हनुमान जयंती के पर्व पर मंदिरों पर भव्य सजावट की गई नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें तमाम गणमान्य लोगों ने यात्रा में सम्मिलित होकर उत्साह बढ़ा दिया यात्रा के दौरान महिलाओं ने घरों से पुष्प बरसाए और तमाम लोगों ने पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण किया है। नगर में शोभा यात्रा के दौरान विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया , सौरव गुप्ता, मनोज गुप्ता, भूरे सिंह, वैभव प्रताप सिंह, समेत हजारों की संख्याओं में पहुंचे भक्तों ने हनुमान मंदिर ध्वज लेकर नगर में पदयात्रा निकाली यात्रा में चल नहीं सजी झांकियां शोभा बढ़ा रही थी भक्तगण सुंदरकांड की चौपाइयां गाकर हनुमान का गुणगान कर रहे थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंचकर भव्य पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया है।