Home उत्तर प्रदेश हथगाम में बनेगी कान्हा गौशाला, डीएम ने शासन को भेजा डीपीआर

हथगाम में बनेगी कान्हा गौशाला, डीएम ने शासन को भेजा डीपीआर

हथगाम नगर पंचायत में पर्याप्त जमीन न होने से डिघुवारा में बनेगा गौशाला

FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा फतेहपुर की नगर पंचायत, हथगाम में कान्हा गौशाला / पशु शेल्टर होम्स के निर्माण हेतु प्रस्ताव / डी०पी०आर० शासन को प्रेषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत, हथगाम क्षेत्र सीमा में 500 गौवशों को संरक्षित किये जाने हेतु पर्याप्त एंव उपयुक्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण उपजिलाधिकारी, खागा से 500 गौवशों को संरक्षित करने हेतु नगर पंचायत, हथगाम से सटे हुए राजस्व ग्राम में 1.00 एकड उपयुक्त एंव निविवार्दित भूमि का चिन्हाकन अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत, हथगाम के साथ किया गया है। उपजिलाधिकारी, खागा के पत्र संख्या-497(1)/एस०टी०एस०डी०एम०/2025 दिनांक 14 जुलाई 2025 को नगर पंचायत, हथगाम के सटे हुए राजस्व ग्राम डिघुवारा में गाटा संख्या-28 रकबा 0.822 हे० ऊसर खाते में अंकित भूमि को मौके पर खाली, निविवार्दित एंव उपयुक्त होने के कारण चिन्हांकित करते हुए राजस्व अभिलेखो सहित आख्या प्रस्तुत की गयी है। कान्हा गौशाला हेतु प्रस्तावित भूमि के सम्बन्ध में भूमि प्रबन्धन समिति से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर कान्हा गौशाला हथगाम के नाम राजस्व अभिलेखों में अंकित किये जाने की प्रक्रिया प्रचलित है। कान्हा गौशाला निर्माण हेतु निर्गत शासनादेश संख्या-2908/नौ-8-2018-08 के०पी०ए० (बजट) / 2018 दिनांक 24.09.2018 के अन्तर्गत 500 गौवशों को संरक्षित करने हेतु अधिकतम 165.89 लाख की कार्ययोजना के प्रारूप को मानक मॉडल प्रारूप बनाते हुए निकायों से उपरोक्तानुसार प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है, जिसके अनुपालन में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत, हथगाम द्वारा अधिकतम 500 गौवशों को संरक्षित किये जाने हेतु कान्हा गौशाला के निर्माण हेतु मु० 233.27 लाख का प्रस्ताव / डी०पी०आर० नियमानुसार तैयार कर अपने कार्यालय के पत्र संख्या-116/न०पं० हथगाम / वर्ष 2025-26 दिनांक 07.08.2025 के साथ संलग्न कर प्रस्तुत किया गया है।