Home उत्तर प्रदेश हज़रत इमाम हसन ए मुज्तबा के यौम ए विलादत पर जश्न ए...

हज़रत इमाम हसन ए मुज्तबा के यौम ए विलादत पर जश्न ए शब्बर की सजी महफिल

PRAYAGRAJ NEWS: रसूल ए अकरम मोहम्मद ए मुस्तफा (स.अ.व)के बड़े नवासे , फात्मा ज़हरा व इमाम हज़रत अली के बड़े फर्ज़न्द हज़रत इमाम हसन ए मुज्तबा की यौम ए विलादत पर पंद्रह रमज़ान की रात भर जगहां जगहां महफ़िल का आयोजन करने के साथ नज़रो नियाज़ भी दिलाई गई।दरियाबाद स्थित इमामबाड़ा मोजिज़नुमा में अन्जुमन खुद्दाम ए मोजिज़नुमा की ओर से जश्न ए शब्बर की महफ़िल सजी जहां देश प्रदेश व जनपद प्रयागराज सहित ईरान के मौलाना भी महफ़िल में शरीक हुए। मौलाना जाबिर अब्बास की तिलावत ए कलाम ए पाक से महफ़िल का आग़ाज़ हुआ।नजीब इलाहाबादी के संचालन शायरों में असद नसीराबादी,मीर सादिक़ सिरसिवी,सज्जाद हल्लौरी,रौशन बनारसी,शबाब मंगलौरी, अस्करी रज़ा सिरसिवी,वारिस जलालपुरी,पैग़ाम शीराज़ी,हसन अतरसुइयावी,ज़फ़र अंढैरवी,एरम बनारसी,फरहान बनारसी,नज़्म लखनवी,औन प्रतापगढ़ी,वाहेब नसीराबादी,ज़िया अज़मी,कौसर लखनवी,इरफान लखनवी आदि के साथ अपने जनपद के आबिद सोनवी,तौक़ीर ज़ैदी,वसीम मोअय्यावी,असग़र दरियाबादी,शहंशाह सोनवी,हैदर कोरालवी,ज़हीर अब्बास,ईशान कोरालवी,शारिब मुस्तफाबादी,अली नयाब, मेंहदी हसनैन,मूसा ने देर रात तक चली जश्न की महफ़िल में एक से बढ़ कर एक कसीदे पढ़ कर वाहवाही बटोरी। मौलाना सैय्यद जव्वादुल हैदर रिज़वी,मौलाना रज़ी हैदर, मौलाना अम्मार ज़ैदी, मौलाना आमिरुर रिज़वी, मौलाना इंतेज़ार आब्दी, मौलाना जावेद हुसैन, मौलाना इरफान हैदर जैदी, मौलाना शमूल अली समेत बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।आयोजन कमेटी के मीडिया डायरेक्टर सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार शायरों ओलमा व सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को आयतउल्ला खामेनाई अवार्ड व गुल पोशी कर सम्मानित किया गया।
शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में जुमे की नमाज़  में ईरान में अमेरिकी और इज़राइली हमलों की निन्दा की गई
माहे मुक़द्दस रमज़ान के सोलहवें रोज़े मुकम्मल हो गए इसके साथ रमज़ानुल मुबारक का तीसरा जुमा भी शांतिपूर्ण तरीके से बारगाहे खुदावन्दी में सजदा करने के साथ इबादत में गुज़र गया।चौक जामा मस्जिद,चक ज़ीरो रोड स्थित शिया जामा मस्जिद ,करैली अबु बकर मस्जिद,करैली शिया मस्जिद ए बीबी खदीजा,दायरा शाह अजमल की खानकाह मस्जिद,रौशन बाग़ की शाह वसी उल्लाह मस्जिद, धोबी घाट सिविल लाइंस की हरी मस्जिद,अटाला की बड़ी मस्जिद,बैदन टोला की लतर व कंगूरे वाली मस्जिद बहादुरगंज दरियाबाद ,बरनतला मिन्हाजपुर,बख्शी बाजार, रसूलपुर,अकबरपुर सहित सभी मस्जिदों में साफ सुथरे कपड़े पहन कर सर पर टोपी लगाकर पंक्तिबद्ध होकर मुस्लिमों ने माहे रमज़ान के तीसरे जुमे पर बारगाह ए रब्बुल इज़्ज़त में माहे रमज़ान के सोलहवें रोज़े पर शुक्र का सजदा किया तो वहीं मुल्क ए हिन्द में अम्न ओ अमान बुरी नज़र से महफूज़ रखने के साथ ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद आयतुल्ला सैय्यद अली खामेनाई की मग़फिरत और स्कूल की 165 छोटी बच्चीयों के अमेरिकी और इज़राइली बेरहम हाथों से हुए ड्रोन हमलों में हुई मौतों पर दुख प्रकट करने के साथ ईरान के लोगों की सलामती और अमेरिका और इज़राइल के नेस्तोनाबूद की विशेष दुआ भी की गई।