प्रयागराज: रिपोर्ट कुलदीप सिंह वरिष्ठ पत्रकार
सोमवार 6 अक्टूबर को प्रयागराज जनपद के कस्बा हंडिया में स्थित महर्षि कृष्ण इंटर मीडिएट कॉलेज हंडिया के प्रांगण में एंटी क्राइम एंटी करप्शन टीम प्रयागराज गंगापार एवं हंडिया इकाई के द्वारा अपराध साइबर क्राइम एवं यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गंगापार प्रभारी रत्नेश कुमार जायसवाल एवं हंडिया प्रभारी सचिन सोनी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक के सुपुत्र अभिषेक कुमार यादव रहे जहां पर उनका आयोजक मंडल के द्वारा माला पहनाकर बुके एवं मोमेंटो देकर जोरदार अभिनंदन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रधानाचार्य हरि प्रकाश यादव रहे जहां पर उनका भी आयोजक मंडल के द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य हरि प्रकाश यादव द्वारा उपस्थित छात्राओं को यातायात जन जागरूकता अभियान पर विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एंटी क्राइम एंटी करप्शन टीम के राष्ट्रीय प्रमुख अवधेश निषाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम देव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान हंडिया थाना साइबर सेल की टीम मौजूद रही जहां पर उप निरीक्षक विवेक कुमार एवं महिला आरक्षी संध्या चतुर्वेदी द्वारा छात्र-छात्राओं को बढ़ते हुए अपराध एवं यातायात से संबंधित विशेष जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं से एंटी क्राइम एंटी करप्शन की टीम द्वारा प्रश्न भी पूछे गए सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एंटी क्राइम एंटी करप्शन टीम के राष्ट्रीय प्रमुख अवधेश निषाद में कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने एवं छात्र छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना ही उनके लिए सबसे श्रेयस्कर है। इस मौके पर साइबर सेल मंडल प्रभारी एवं महिला ब्यूरो सुमन ठाकुर, यातायात मंडल प्रभारी अंशु अग्रवाल, हंडिया थाना साइबर सेल उप निरीक्षक विवेक कुमार ,महिला आरक्षी संध्या चतुर्वेदी, कांस्टेबल रितेश कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार यादव, रत्नेश जायसवाल प्रभारी गंगापार, अरुण केसरवानी उपाध्यक्ष गंगा पार, सचिन सोनी प्रभारी हंडिया, ब्रह्म प्रकाश सोनी अध्यक्ष वार्ड नंबर 3, दीपू सोनी कोषाध्यक्ष ,अजय सोनी नगर सचिव,विजय कुमार संयुक्त सचिव, अशोक कुमार सोनी यातायात प्रभारी हण्डिया, विवेक सोनी, प्रियांशु सोनी, दुष्यंत दत्त उपाध्याय, मनीष केसरवानी, विनोद केसरवानी, अंकित कुमार मौर्य, आकाश सोनी, बृजेश कुमार, अभिजीत यादव,विजय कुमार, भारत सिंह, डॉ0 राम शंकर गुप्ता, राम नगीना कनौजिया, विनोद यादव तेज बहादुर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।







