Home उत्तर प्रदेश स्वस्थ शरीर ही है जीवन का सबसे बड़ा सुखःमनीष कुमार मिश्र

स्वस्थ शरीर ही है जीवन का सबसे बड़ा सुखःमनीष कुमार मिश्र

पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा निकाली गई विशाल साइकिल यात्रा
BHADOHI NEWS: पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा गोपीगंज नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चैराहा से एक विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया। इस दौरान साइकिल यात्रा पड़ावए कठौताए चकसहाबए नथईपुरए दानूपुर बाजार होते हुए संकट मोचन विद्या बालिका इंटर कॉलेजए दानूपुर मतेथू पहुंची। जहां पर कॉलेज के प्रबंधक मनीष कुमार मिश्र और प्रधानाचार्य अभिजीत यादव के साथ विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल चालकों का अभिनंदन किया। फूलमालाओं और गूंजती तालियों के बीच यात्रियों का जो जोरदार स्वागत हुआए उसने अभियान के प्रति सभी के जज्बे को और बढ़ा दिया। प्रबंधक मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि सुबह के योग व्यायाम साइकिलिंग के फायदों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर योग व्यायाम साइकलिंग खेलकूद करते हैं तो कुछ ही दिनों में इसका असर आपके शरीर पर दिखने लगेगा और आप स्वस्थ होते जाएंगे। भदोही साइकलिंग क्लब का कार्य बहुत ही सराहनीय और प्रसंसनीय है। हम भी कोशिश करेंगे कि इस अभियान को जनपद के और संस्थानों तक पहुंचाया जाए। वहीं प्रधानाचार्य अभिजीत यादव ने कहा कि इस पृथ्वी का सबसे बड़ा धन आपका स्वास्थ्य हैए जो किसी रूपए पैसे से नहीं बल्कि सुबह के योग व्यायाम से खेलकूद से साइकलिंग से हासिल होता है। सभी लोग आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल करें जिससे उनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। दोनों ने वहां से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। आस.पास के गांवों का भ्रमण कर इसके प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तवए सुशील बिंदए अल्तमशए जयप्रकाश दुबेए प्रमोद मौर्यए राजीव जायसवालए जिगर गुप्ताए हिमांशु चैधरीए जगदीश यादवए अहम मोदनवालए अनुराग शर्माए सरफराज अहमदए कमलेश कश्यपए श्यामसुंदर बिंदए हिमांशु कुमार किशन पाठकए नादिर अलीए मैनु अलीए संदीप बिंदए उज्जवल गुप्ताए रितिक कनौजियाए आशीष बिंदए ताहा खांए विपिन चैधरीए अबू हुरैराए मोण्इमरानए हिमांशु बिंदए अभी कनौजियाए आर्यन यादवए रतन बिंदए धनशेखर चैधरीए अंश बिंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।