BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) सीएचसी पचपेड़वा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ रवि वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किया गया। यह अभियान दिनांक 17.09.2025 से 02.10.2025 तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य,पोषण , आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, क्षय रोगी,एनीमिया की जांच , गर्भवती महिलाओं आदि की जाँच की गई। इस अवसर पर डॉ० विजय कुमार अधीक्षक, डॉ० ग्यासुद्दीन खान, डॉ० मसूद अहमद, अनीस अहमद ,डॉ० सफीउल्ला,अमित पाण्डेय, सोहिला,मनीषा शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।







