MIRZAPUR NEWS: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पं. दीनदयालपुरम् कॉलोनी बरौधा कचार मीरजापुर के प्रेस सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे के द्वारा किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि / वक्ता राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा अरुण सिंह Next Gen GST के परिपेक्ष में केन्द्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक सुधारों पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में Next Gen GST सुधारों के लिए 3 सितम्बर 2025 को 56 वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में GST सुधारों के निर्णय लिए गए। यह केवल आर्थिक कदम नहीं, बल्कि देश के लिए दिवाली का तोहफ़ा है, इससे करोड़ों परिवारों की बचत सीधे उनके हाथों में जाएगी। जैसे दीपावली पर दीपक घरों को रोशन करते हैं, वैसे ही ये सुधार घरों के खर्च कम करेंगे, किसानों को सशक्त बनाएंगे और कारोबार को गति देंगे, जिससे पूरे भारत में स्वदेशी अभियान के तहत समृद्धि फैलेगी। इस बदलाव का उद्देश्य फंसे हुए पैसे को मुक्त करना, नकदी प्रवाह की समस्याओं को कम करना और खासकर छोटे निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है । हालांकि सुधार रिफंड को तेज करता है, यह उलटा कर संरचना को हटा नहीं देता, यानी दरों का अंतर अभी भी रहेगा, लेकिन अब रिफंड इतनी देर से नहीं मिलेगा। इसके अलावा, जीएसटी स्लैब को दो-स्तरीय संरचना में घटाने से कई सेक्टरों में IDS की समस्या भी ठीक होगी, क्योंकि इनपुट और आउटपुट कर दरों को अधिक करीब लाया जाएगा। साथ में उन्होंने संवाद करते हुए यह भी बताया कि स्वदेशी सामानों की खरीदारी अधिक होने से देश का पैसा देश के हाथ में रहेगा, जिससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और देश के एमएसएमई व्यापारियों को लाभ होगा। साथ में यह भी कहा कि मैं मीरजापुर व्यापारी भाईयों से अपील करता हूँ कि वे अपने दुकानों पर अधिक से अधिक स्वदेशी सामानों की बिक्री करें । जीएसटी लागू होने के बाद, भारत का अप्रत्यक्ष कर संग्रह तेज़ी से बढ़ा है, 2014 में ₹5.44 लाख करोड़ 31 से बढ़कर 2024 में रिकॉर्ड ₹22.08 लाख करोड़ हो गया है, जो 305% से ज़्यादा की ऐतिहासिक वृद्धि दर्शाता है। तत्पश्चात् राज्यसभा सांसद जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत जनपद के अहरौरा में खरंजा तिराहा से क्रय – विक्रय सहकारी समिति लि0 अहरौरा के प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर यात्रा का समापन किया । पदयात्रा में राज्यसभा सांसद सैकड़ों दुकानों पर घटी GST मिला उपहार का स्टीकर लगाकर व्यापारियों से मिले और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किये । साथ में सभी दुकानदार भाई देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। GST अभियान के जिला संयोजक जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव रहे साथ में प्रेस वार्ता एवं पद यात्रा में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ओम प्रकाश केसरी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा इंश पटेल, मंडल अध्यक्ष अहरौरा मनोज कुमार सोनकर के साथ – साथ, पदयात्रा में जिला के सभी पदाधिकारीगण, सभी मंडल पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दि।







