Home उत्तर प्रदेश स्वदेशी निर्मित चीजों का ही करें   उपयोग:हेमंत परिहार

स्वदेशी निर्मित चीजों का ही करें   उपयोग:हेमंत परिहार

JHANSI NEWS: भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ झांसी महानगर द्वारा “स्वदेशी जागरण अभियान “ की जिला कार्यकारिणी की बैठक भाजपा महानगर ज़िलाध्यक्ष हेमन्त परिहार की अध्यक्षता मे एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सहसंयोजक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मनमोहन गेड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय पटवारी की उपस्थिति में संपन्न हूई. कार्यक्रम का संचालन महानगर जिला संयोजक जीतू सोनी ने किया एवं कार्यक्रम का संयोजन महानगर जिला सहसंयोजक प्रदीप त्रिपाठी एवं सरदार कृष्णपाल सिंह ने किया. इस अवसर पर विभिन्न बाजारों के संयोजक ,मंडलों के संयोजक, व्यापार मंडलों के पदाधिकारी गण एवं भारी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे। झांसी के वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय पटवारी ने कहा कि एक मजबूत एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए हम सभी को स्वदेशी उत्पादकों को आगे लाना होगा. मुख्य अतिथि मनमोहन गेड़ा ने बताया कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टेरिफ से हम लोग बिल्कुल भी चिंतित नहीं होंगे उसका जवाब हम सभी एकजुट होकर मजबूती के साथ देंगे. महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने उपस्थित सभी व्यापारी भामाशाहों से अपील की हम सभी मिलकर सिर्फ और सिर्फ स्वदेशी निर्मित चीजों का ही उपयोग करें एवं ज्यादा से ज्यादा अन्य लोगों को भी स्वदेशी जागरण अभियान से जोड़कर उन्हें भी स्वदेशी चीजों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें. झांसी महानगर के जिला संयोजक जीतू सोनी ने कहा की  हमारे लिए राष्ट्र ही  सर्वोपरि है और  हम सभी संकल्प लेते हैं कि हम विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस तक इस बात को पहुंचाएंगे की स्वदेशी निर्मित चीजों के उपयोग से हमारे देश को क्या – क्या फायदा हो सकता है एवं  कैसे हमारा भारत देश आर्थिक रूप से मजबूत होकर विश्व गुरु बन सकता है.
अंत में उपस्थित सभी व्यापारिक बंधुओ ने एक स्वर में स्वदेशी अपनाने एवं दूसरों को भी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. बैठक में मुकेश सोनी सभासद, अरविन्द तिवारी सभासद, अनुज मुड़िया,अरविन्द तिवारी, उमर सिद्दीकी,जितेंद्र सोनी(अन्नी), अनिल कुशवाहा, अभी शर्मा, बलवीर कुशवाहा, प्रवीण अग्रवाल ,मोनू साह, अशोक साहू,प्रभात सोनी,अनिल कुशवाहा,आर.के.सोनी,संत प्रकाश,राकेश निगम,विकल्प जैन,संजय चड्ढा,दिलीप महोबिया,जिवेन्द्र मिश्रा आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे. अंत में सभी का आभार व्यापार मंडल के संरक्षक विजय सोनी ने किया.