Home उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता दिवस की नपा अभी से कर रही तैयारी

स्वतंत्रता दिवस की नपा अभी से कर रही तैयारी

शहीद चैक पर लग गया तिरंगा विद्युत झालर, खंभों पर लगाए जाने की शुरु हो गई तैयारी

BHADOHI NEWS: नगर पालिका परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाएं जाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। नगर के रजपुरा चैराहे पर स्थित शहीद चैक पर काफी लंबा-चैड़ा तिरंगा लगाया गया है। जिसको विद्युत झालरों से सुसज्जित किया गया है। जो देखने में आकर्षक लग रहा है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत की स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस दिन भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। इस दिन को पूरे देश में उत्साह से मनाया जाता है। 15 अगस्त को नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा व्यापक रूप से मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को कुछ आदेश दिए गए हैं। नगर के मुख्य मार्गों और चैराहों पर स्थित खंभों तिरंगा झालर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसपर काम किया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि पिछले वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्युत झालरें लगाई गई थी। जिससे नगर को एक उत्साहपूर्ण और देशभक्ति का माहौल मिला था। इस साल भी कुछ इसी तरह की तैयारी की जा रही है। उत्साह के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।