स्वयंसेवी संघठनों ओर ब्रांड अम्बेसेडरो ने भी निभाई स्वच्छ सर्वेक्षण मे महत्वपूर्ण भूमिका
SULTANPUR CHOLKANA NEWS: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान मे सुल्तानपुर चिलकाना को मिला जनपद सहारनपुर मे प्रथम स्थान जहाँ स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान मे स्वयंसेवी संस्थानो ओर ब्रांड अम्बेसेडरो ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।
चिलकाना नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान मे बेहतरीन प्रदर्शन कर जनपद सहारनपुर मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं राज्य स्तर पर 762 मे 120 वा स्थान मिला।
गत वर्ष नगर सुल्तानपुर चिलकाना को जहाँ स्वच्छ सर्वेक्षण मे जिले मे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था वहीं नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना ने जिले की नगर पंचायतो को पीछे छोड़ते हुए जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। अधिशाषी अधिकारी राजीव कुमार बालियान ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्षा फूल बानो अंसारी एवं मंडल कार्यक्रम प्रबंधक जसलीन जुनेजा के नेतृत्व मे नगर ने सफाई व्यवस्था को सूद्रढबनाने के लिए विशेष प्रयास किये। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से कूड़ा उठान, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, वाल पेंटिंग ओर जागरूक अभियानो के चलते, सफाई कर्मचारियों की अथक मेहनत से नगर को यह सफलता मिली, जिसमे नगर के स्कूलो, कालेजो, स्वयंसेवी संस्थाओ ओर आमजन का सहयोग रहा। इस दौरान नगर के वरिष्ठ बीजेपी नेता जायर हुसैन चाँद,सभासद अनुपम जैन, बीजेपी नेता सुधीर जैन हाज़ी इमरान अंसारी, आँशु सैनी, शिवनन्दन शर्मा,सभासद अमजद, अलका, इनाम, जसबीर आदि ने नगर पंचायत टीम को बधाई दी।







