Home उत्तर प्रदेश स्वच्छता ही सेवा है पखवाडे कार्यक्रम के तहत किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा है पखवाडे कार्यक्रम के तहत किया श्रमदान

SAHARANPUR NEWS: नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना चैयरमैन फूलबानो अंसारी, सभासदो, कर्मचारियों एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियो द्वारा  स्वच्छता ही सेवा पखवाडे का आयोजन कर  एक दिन एक घंटा एक साथ  कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमदान कर नगर में एक घंटे तक विशेष सफाई चलाया गया. बृहस्पतिवार नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना द्वारा  उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत “एक दिन एक घंटा एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 8:00 बजे से प्रातः 9:00 बजे तक नगर में एक घंटा सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा फूल बानो द्वारा नगर पंचायत कर्मचारियों को स्वच्छ्ता की शपथ दिलाई गई | उक्त कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना चेयरमैन श्रीमती फूलबानो अन्सारी, चिलकाना थाना प्रभारी संजीव कुमार,वार्ड सभासद  इनाम, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य मरगूब अंसारी, जुबैर अंसारी,  डॉ0 नौशाद एवं अन्य नगरवासी व नगर पंचायत के समस्त कर्मचारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।