स्पेशली डिसेबल्डष् महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
PRAYAGRAJ NEWS: आयुष विभाग प्रयागराज की ओर से ष्राजकीय महिला शरणालयष् खुल्दाबाद प्रयागराज में चिकित्सा शिविर का आयोजन आज किया गया जिसमें विशेष तौर पर ष्स्पेशली डिसेबल्डष् महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुर्वेद हॉस्पिटल नैनी की डॉ. अर्पिता सी राज ने महिलाओं को मासिक धर्म, स्वच्छता का डिजिटल डेमोंसट्रेशन करके डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखा कर स्वच्छता के तौर तरीके समझाने का प्रयास किया । डॉ . अर्पिता सी राज ने बताया कि सभी प्रकार की स्वच्छता की तरह मेंस्ट्रूअल हाइजीन भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही स्वस्थ रहने की पहली कुंजी है। उन्होंने बताया कि यदि आधी आबादी विशेष तौर पर कम सक्षम महिलाएं स्वस्थ्य रहेंगी तभी समाज का संपूर्ण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि राजकीय शरणालय में उपस्थित सभी महिलाओं की समस्याओं को सुनकर समझकर औषधि के अतिरिक्त सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया।







