KUSHINAGAR NEWS: रविवार को बाड़ीपुल चौराहे पर श्यामपुर हतवा व साखोपार के किसानों ने स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अपनी उपजाऊ जमीन न देने का एलान करते हुए श्यामपुर हतवा गांव से लेकर बाड़ी पुल चौराहे तक उपजाऊ भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जमकर प्रदर्शन किया। बताते चले की नपा कुशीनगर में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जमीन न मिलने पर प्रशासन ने श्यामपुर हतवा और साखोपार के बीच जमीन चिन्हित किया है लेकिन किसान अपनी उपजाऊ जमीन न देने के ठान ली है।बैठक कर रहें किसानों ने कहा की स्मार्ट सिटी बनने से हम किसानों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। जबकि हमारी उपजाऊ जमीन भी हमारे हाथ से चली जाएगी जो कि हमारे भरण पोषण का मुख्य कारण है। हम इसी से अनाज उपजाकर अपना पेट भरते हैं। हम स्मार्ट सिटी के विरोध में नहीं है,स्मार्ट सिटी बने लेकिन किसी उपजाऊ विहीन जमीन पर बने जहां किसी किसान का नुकसान ना हो। स्थानीय प्रशासन व सरकार को चाहिए कि हमारी मजबूरी को देखते हुए स्मार्ट सिटी का निर्माण कहीं अन्य जगह कराया जाए।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेम प्रकाश तिवारी, अवधेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी, रामजी चौबे, पवन कुमार पाठक, संजय मिश्रा, रामकृपाल चौधरी, नरसिंह चौधरी, रविन्द्र तिवारी, रोहित तिवारी, स्वामीनाथ, आरती देवी, शिवकली देवी हरिहर गुप्ता मुरलीधर, विनय, पप्पू, जितेंद्र, राजू, देवेंद्र, गुंजेश, राकेश यादव, कृष्णा सिंह, योगेंद्र यादव, विपिन पाठक, विपिन चौहान, गुड्डू दुबे, भरत, कृपाल आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहें।







