Home उत्तर प्रदेश स्नातक एमएलसी चुनाव पर विधानसभा बैठक सम्पन्न

स्नातक एमएलसी चुनाव पर विधानसभा बैठक सम्पन्न

FATEHPUR NEWS: अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर में मंगलवार को स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर योजना बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बहुआ एवं असोथर के साथ ही गाजीपुर मंडल के संयोजक व सहसंयोजकों को उक्त विषय की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित स्नातक एमएलसी चुनाव सह संयोजक कमलेश योगी ने कहा कि हमें सभी स्नातकों का फार्म भरकर तैयार रखना है और जैसे ही फार्म जमा तिथि आती है उन फार्मों को समय से जमा करना है। विधानसभा संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें प्रत्येक बूथ स्तर पर स्नातक बन्धुओं का फार्म भराना है, सभी मतदाताओं की सूची हमें अपने पास सुरक्षित रखनी है। बैठक में डाक्टर शिवप्रसाद त्रिपाठी, सुरेश परमार, विनोद पांडेय, राम महेश निषाद, रूद्रपाल सिंह, राजेश द्विवेदी, साहिल शर्मा, सुमित तिवारी, विनोद भारती, अजय सिंह, राज पाण्डेय, धनपत मौर्य, नीशू तिवारी, चन्द्रभान निषाद, माखन निषाद सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।