- पहली बार सबजूनियर, सीनियर व बालक सीनियर टीम जीत दर्ज कर जिले का नाम किया रौशन
मिर्जापुर । मिर्जापुर मंडल की खो खो बालिका सब जूनियर व सीनियर टीम ने शनिवार को अपना फाइनल मुकाबला हार कर भी अपने बेहतरीन खेल कौशल से खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। अयोध्या के डॉ० भीम राम अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित हुई 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स अंडर-14 व 19 बालक/बालिका खो खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के सब जूनियर वर्ग में गोरखपुर मंडल से 14 -7 के अंतर से व सीनियर बालिका टीम ने वाराणसी मंडल से 10-4 के अंतर से हारने के बाद भी ग्रामीण अंचल की बेटियों प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही।यह पहली बार हुआ है जब मिर्जापुर मंडल की बालिका सब जूनियर,सीनियर व बालक सीनियर वर्ग टीम फाइनल में पहुंचकर उप विजेता का खिताब कप अपने नाम करने में सफल रही।
मंडलीय क्रीड़ा समिति के सदस्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर अनिल वर्मा ने खेल स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।इसके पूर्व मिर्जापुर मंडल ने टॉस जीतकर दोनों विपक्षी महिला टीमों के खिलाड़ियों को पहले अटैक करने के लिए बुलाया। यह फैसला मिर्जापुर मंडल के लिए भारी पड़ा, क्योंकि वाराणसी और गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शुरुआती मिनटों में दबाव बनाया।लेकिन पहले बैच के डिफेंडर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए प्वाइंट के लिए तरसा दिया।
लेकिन दूसरी पाली में दोनों विजेता टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को अपने कब्जे में कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब मिर्जापुर मंडल की तीन टीम फाइनल में पहुंचकर उप विजेता का खिताब अपने नाम कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रही है।ये बालिकाएं और बालक गांवों की मिट्टी से निकलकर बड़े बड़े शहरों की टीम को पराजित कर फाइनल तक पहुंचकर यह साबित कर दिया कि आज भी गांवों में प्रतिभा शाली खिलाड़ी मौजूद हैं।अंडर 19 बालिका सीनियर वर्ग की टीम में भदोही के भारतीय इंटर कालेज परसीपुर की छात्रा आंचल प्रजापति, पायल यादव, पायल, कृष्णा यादव, मीना मौर्य, आराध्या सरोज,खुशी, रितिका, सावित्री, कल्पना,दीपा तथा सब जूनियर टीम में मिर्जापुर के आदर्श इंका विसुंदरपुर की प्रतिमा,मां गंगा जू०हा० तिलठी की पिंकी यादव, कंपोजिट विद्यालय श्रुतिहार (अदलहाट) की गुड़िया व वर्षा यादव।भदोही के कंपोजिट वि० कुकरौठी की नीतू यादव, शिवानी।कंपोजिट वि० कंतापुर की परी, सेवापुर कुकरौठी की परी यादव, कोमल कुमारी पटेल, आयुषी मौर्या, जागृति,ज्योति यादव, लाजो यादव ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।टीम मैनेजर अमित कुमार ,राम पति सिंह,चंदन व कोच प्रभाकर सिंह, अमित कुमार ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस कामयाबी पर उदयभान (संयुक्त शिक्षा निदेशक) विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, माया राम (जिला विद्यालय निरीक्षक), सचिव सतीश कुमार सिंह ने बधाई दी है।







