Home उत्तर प्रदेश स्कूल से घर लौट रहे 6 वर्षीय मासूम का कार सवार बदमाशों...

स्कूल से घर लौट रहे 6 वर्षीय मासूम का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण, इलाके में सनसनी

PRAYAGRAJ NEWS: मांडा। थाना क्षेत्र के सराय कला गांव में शनिवार शाम स्कूल से घर लौट रहे एक छह वर्षीय मासूम का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। सराय कला निवासी ओम प्रकाश शर्मा का छह वर्षीय पुत्र मेजा के सोनार का तारा स्थित गुलाब पट्टी कॉलेज में एलकेजी का छात्र है। रोज की तरह शनिवार शाम करीब 4 बजे स्कूल वैन बच्चे को गांव से लगभग 150 मीटर पहले उतारकर चली गई। इसके बाद बच्चा पैदल सड़क किनारे अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए कार सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने बच्चे को जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया और मौके से फरार हो गए। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डिघिया चैकी प्रभारी विक्की गुप्ता, थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा और मेजा एसीपी एसपी उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मेजा एसीपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही