Home उत्तर प्रदेश स्कूल चलो अभियान 2026-27 का शुभारंभ, कुशीनगर में हुआ सजीव प्रसारण

स्कूल चलो अभियान 2026-27 का शुभारंभ, कुशीनगर में हुआ सजीव प्रसारण

KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ द्वारा आज स्कूल चलो अभियान 2026-27 का शुभारंभ कर कंपोजिट विद्यालय शिवपुर, वाराणसी से प्रातः 9:30 बजे किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद कुशीनगर के विकास भवन सभागार में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सजीव प्रसारण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विनय प्रकाश गोंड की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को शांतिपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा सभी को यह संकल्प दिलाया गया कि जनपद का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही कार्यक्रम मे आये सांसद एवं अधिकारियों द्वारा बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में सांसद एवं अधिकारियों द्वारा “स्कूल चलो अभियान, 2026-27” के अंतर्गत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री वन्दिता श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० राम जियावन मौर्य, जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग से श्रवण कुमार गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं,
शिक्षकगण  सुरेन्द्र बहादुर सिंह, अनिल मिश्रा, नीरज बंका, अखिलेश कुमार चौधरी, रविन्द्र पाण्डेय, राम प्रकाश पाण्डेय, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।