JHANSI NEWS: आईटीआई स्तिथ सरस्वती पाठशाला में 79 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी व्यापर सभा के महानगर अध्यक्ष विकास चौरसिया ने भारत माता को आजाद कराने वाले वीर शहीदों के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि आज के बच्चे कल के भारत का भविष्य हैं। वही विद्यालय प्रबंधक ने बच्चों से कुरीतियों से दूर रहते हुए राष्ट्रहित में भविष्य में काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर सचिव राहुल रायकवार, अरुण रायकवार, श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती रेखा यादव एवं विद्यालय के प्रबंधक, अध्यापक गण मौजूद रहे.a







