स्काउट गाइड के विकास के लिए रणनीति बनाने पर जोर
JAUNPUR NEWS: जौनपुर में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक टीडी इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक में स्काउट गाइड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें 10% मनीकोटा, राज्य पुरस्कार आवेदन, बेसिक एडवांस कोर्स प्रशिक्षण, दलों का पंजीकरण व नवीनीकरण, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान के प्रशिक्षण शामिल थे। इसके अलावा डीएलएड व बीएड में स्काउटिंग प्रशिक्षण की स्थिति और इसे हर विद्यालय में करवाने के लिए डायट प्राचार्य से मिलकर पत्र निर्गत कराने पर भी चर्चा हुई। बैठक में स्काउट गाइड के विकास और विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला मुख्य आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्काउट गाइड की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड का उद्देश्य युवाओं को समाज के लिए तैयार करना है, इसलिए हमें इस दिशा में और अधिक प्रयास करने होंगे। बैठक में डॉ. आलोक कुमार सिंह सचिव, डॉ सत्य प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य टीडी कॉलेज, रामदत्त सिंह सहायक जिला कमिश्नर मिहरावां, डॉ. शैलेंद्र सिंह मुख्यालय आयुक्त, डॉ जयप्रकाश सिंह सहायक जिला कमिश्नर शाहगंज, सतीश कुमार सिंह जिला कमिश्नर (बेसिक), डॉ चंद्रकला सिंह जिला कमिश्नर गाइड, नुशरत सुल्तान जिला कमिश्नर रिसोर्स पर्सन, रंभा सिंह सहायक जिला कमिश्नर शाहगंज (गाइड) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।







