Home उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया एवं हिंदी संगोष्ठी का आयोजन

सोशल मीडिया एवं हिंदी संगोष्ठी का आयोजन

VARANASI NEWS: हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को “हिन्दी पखवाड़ा दिवस” के अवसर पर हिन्दी विभाग व कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “सोशल मीडिया एवं हिंदी” विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं छात्राओं सोनम साहनी, अंशिका यादव, नैंसी चौरसिया द्वारा प्रस्तुत कुलगीत से हुआ। मुख्य अतिथि प्रो0 बंदना झा ने कहा कि हिन्दी एक विशाल हृदय की विशाल भाषा है और वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होती जा रही है। डॉ० रामसुधार सिंह ने कहा कि हिन्दी आम जनता की भाषा है जो देश की एकता को एक सूत्र में बांधती है। विशिष्ट अतिथि  दीपाली अग्रवाल ने भारतेन्दु बाबू के हिंदी भाषा में योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी का शुभारम्भ मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कुलगीत से हुआ। प्राचार्य प्रो0 रजनीश कुंवर ने बच्चों से सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग की सलाह दी। प्रोफेसर वंदना झा ने अपने द्वारा लिखी गयी पुस्तक “लोकगीतों का समाजशास्त्र” महाविद्यालय को भेंट की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रज्ञा ओझा ने किया तथा स्वागत व धन्यवाद डॉ० राम आशीष ने किया। इस अवसर पर प्रो० अनिल कुमार, प्रो० अनुराधा राय, प्रो० अनुपम शाही, प्रो० संगीता श्रीवास्तव, प्रो० ममता वर्मा, डॉ० सीमा सिंह, डॉ0 ओम शर्मा, गरिमा सिंह, डॉ. रविकान्त कसौधन, स्तुति राय सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।