PRAYAGRAJ NEWS: फूलपुर के सैफखानपुर में कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल के मुख्य अतिथि गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने चैपाल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना से देश के करोड़ों लोगों को 100 दिनों का रोजगार की व्यवस्था,मजदूर,और महिलाओं को रोजगार मुहैया कराता था।जिससे लोगों के भरण पोषण में सहायता मिलती थी,लेकिन भाजपा की निरंकुश और तानाशाही सरकार ने इसका नाम बदलकर जीरामजी योजना रख दिया जिससे केंद्र और प्रदेश के बजट निर्धारण हेतु आपसी तालमेल और कार्य की उपलब्धता हेतु तमाम तकनीकी विसंगतियां पैदा होंगी जिससे जरूरतमंद लोगों को काम नहीं सुलभ हो पाएगा और लोगों को मजदूरी के इस अधिकार से वंचित होना पड़ेगा कांग्रेस पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में संघर्ष कर रही है।और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचा रही है जब तक मनरेगा को पुनः बहाल नहीं किया जाता है तब तक कांग्रेस पार्टी चैपाल और पदयात्रा के माध्यम से भाजपा की नीति का विरोध करती रहेगी।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमर सिंह पटेल एवं अध्यक्षता विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना ने किया।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,सुनील पाण्डेय,हृदयानन्द यादव, हौसला प्रसाद,सोहन लाल,अंसार अहमद,पूजा देवी,सीमा पटेल,शशिबाला,तारा देवी,राधा देवी,आशा देवी,संगीता देवी,सरिता देवी,बूथ अध्यक्ष रमा शंकर प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।







