Home उत्तर प्रदेश सैनी परिवार ने गोगा महाडी मेले पर 17 वा भण्डारे का किया...

सैनी परिवार ने गोगा महाडी मेले पर 17 वा भण्डारे का किया आयोजन

SAHARANPUR NEWS: विधानसभा बेहट के गांव कमालपुर में जाहरवीर गोगा महाराज के मेले के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति भंडारे का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि लोक देवता जाहरवीर गोगा महाराज की श्रद्धा से की गयी पूजा आराधना विशेष समृद्धिमय फल देकर मनोकामना पूर्ण करती है। मेले भारतीय संस्कृति और सभ्यता का श्रंगार हैं। म्हाड़ी आदि के मेलों में हमारी भारतीय जीवन और संस्कृति का साक्षात दर्शन होता है। म्हाड़ी मेलों से सामाजिक सद्भाव, सांप्रदायिक सौहार्द एवं एकता तथा धार्मिक सहिष्णुता एवं आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है,इस अवसर पर सभी, श्रद्धालुओं को प्रशाद वितरण किया गया इस अवसर मुख्य रूप से गोगा महाडी मेले के आयोजक यस देव सैनी, डा मेघराज सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सेन, गन्ना समिति चैयरमेन मुल्की राज सैनी, सभासद अकुर सैनी, सहकारी समिति चैयरमेन विजय राणा, गन्ना डायरेक्टर अनुज प्रधान, राजकुमार प्रधान, अकुर सैनी, दिनेश शर्मा, रोहित सैनी,गुरमीत सैनी, प्रवीण सैनी, डा भोपल, परित उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, मोंटी सैनी धीरज जाट, बंटी सैनी आदि मौजूद रहे।