Home उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में मेधावियों का चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल

सैनिक स्कूल में मेधावियों का चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर के सीपीएस माण्टेसरी स्कूल के अठारह मेधावियों ने यूपी सैनिक स्कूल में चयनित होकर लालगंज का नाम रोशन किया है। मेधावियों की सफलता पर शनिवार को विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह तथा निदेशक विचित्र प्रताप सिंह ने सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा है। चयनित होने वाले मेधावियों में दिव्या तिवारी, कृष्णा कौशल, अली अहमद, खुशबू शुक्ला, आराध्या सिंह, सृष्टि गुप्ता, अनन्या, अमन यादव, ऋषभ विश्वकर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, श्रेया सिंह, कीर्ति यादव, शिवनंदिनी मिश्रा आदि हैं।