Home आस्था सैनिक संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर क्षेत्र में शोक की...

सैनिक संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

ETAWA NEWS: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ औरैया के लम्बे समय तक जिलाध्यक्ष रहे कैप्टन कृपाल सिंह राठोड़ का उनके प्रेमानंद आश्रम पर अचानक लीवर में समस्या आने पर चिचौली अस्पताल में 26 दिसम्बर को निधन हो गया था। कैप्टन राठोड़ के आकस्मिक निधन से जिले के सैनिक संगठनों एवं क्षत्रिय महासभा को गहरा आघात पहुंचा है। पूर्व कैप्टन राठोड़ क्षत्रिय महासभा के ओरैया से लम्बे समय तक जिलाध्यक्ष भी रहे थे। इसके साथ ही वह अन्य सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे थे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ ने उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज को लपेटकर नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ , कैप्टन बी ड़ी यादव जिला उपाध्यक्ष, मन मोहन सिंह सेंगर जिला महासचिव, मनोहर सिंह सेंगर, विक्रम सिंह राजावत,दलवीर सिंह राठौर, मानसिंह चौहान, कैप्टन जगपाल सिंह भदौरिया, सुरेश सिंह सेंगर, करने सिंह कुशवाहा, विनोद सिंह सेंगर, नरेंद्र सिंह सेंगर, अनिल कुमार चतुर्वेदी जिला संयोजक भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ, गिरेन्द्र सिंह परिहार प्रमुख रहे।