Home उत्तर प्रदेश सेवा सुरक्षा को शीघ्र बहाल किया जाए-डॉ हरि प्रकाश यादव

सेवा सुरक्षा को शीघ्र बहाल किया जाए-डॉ हरि प्रकाश यादव

2
0
  • एकजुट के प्रतिनिधि मण्डल ने शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन
  • कहा कि प्रधानाध्यापक ध् प्रधानाचार्य के विज्ञापन को शीघ्र जारी कर भर्ती शुरू करें
    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरिप्रकाश यादव के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के अध्यक्ष को आज ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों से जुड़ी सेवा सुरक्षा संबंधी मांग को को प्रमुखता से उठाया। एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरिप्रकाश यादव के नेतृत्व में ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों को मजबूत करने तथा सेवा सुरक्षा की धारा 12, 18 और 21 को प्रभावी रूप से जोड़ने की मांग की गई, ताकि शिक्षकों के अधिकार और सेवा शर्तें सुरक्षित रह सकें।
    एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरिप्रकाश यादव ने बताया किज्ञात हो कि इस संबंध में विशेष सचिव  गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग को फरवरी माह में ही निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से कहा गया कि वर्तमान समय में शिक्षकों को कई प्रशासनिक और सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सेवा सुरक्षा के प्रावधानों को स्पष्ट और मजबूत किया जाना आवश्यक है।
    एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरिप्रकाश यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापक-प्रधानाचार्य के विज्ञापन को अति शीघ्र जारी कर समयबद्ध तरीके से भर्ती को संपन्न कराने व इस प्रधानाचार्य की भर्ती में हाई स्कूल स्तर तक पढ़ाने वाले अध्यापकों को भी फॉर्म भरने  हेतु  नियम में आवश्यक संशोधन करने का निवेदन किया गया ।
    प्रतिनिधिमंडल में एकजुट के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, प्रदेश आय-व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री संदीप शुक्ला, विजय यादव जिला संरक्षक लालमणि यादव ,अनिल शुक्ला , हरिशंकर पांडेय, जिला अध्यक्ष देवराज सिंह, जिला मंत्री ब डी पी यादव, हरिश्चंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।