LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार को सेवा भारती अवध प्रांत के तत्वावधान में सूर्य नारायण राव नि:शुल्क छात्रावास का लोकार्पण आज डॉक्टर हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर, आवास विकास,लखीमपुर खीरी में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुझ अतिथि एवं प्रांत पदाधिकारियों द्वारा छात्रावास का निरीक्षण,निवास कर रहे छात्रों से भेंट तथा पत्रकार बंधुओं संग वार्ता करने के साथ साथ सेवा भारती लखीमपुर के कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित अतिथियों से छात्रावास हित सहयोग और सभी के जुड़ाव की कामना की।आचार्य अनूप मिश्रा जी द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण एवं अतिथियों द्वारा पूजन एवं दीप प्रज्वलन संग किए गए छात्रावास के लोकार्पण के पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युद्धवीर , क्षेत्र सेवा प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), सरवन सिंह कम्बोज , माननीय प्रांत संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विशिष्ट अतिथि रविन्द्र सिंह, प्रांत अध्यक्ष, सेवा भारती (अवध प्रांत), रजनीश, प्रांत महामंत्री,अभिषेक कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख, सुभाष प्रांत सह कोषाध्यक्ष,राम मोहन गुप्ता प्रांत प्रमुख प्रशिक्षण एवं प्रांत प्रचार टोली सदस्य, मोहित जायसवाल सेवा भारती अवध प्रांत, महेन्द्र अग्रवाल विभाग अध्यक्ष, विजय वर्मा विभाग उपाध्यक्ष, जय सिंह विभाग संगठन मंत्री सीतापुर विभाग, गोपाल अग्रवाल जिलाध्यक्ष, डॉक्टर प्रदीप टंडन जिला उपाध्यक्ष, योगेश जोशी जिला महामंत्री,मणींद्र भूषण, आलोक शुक्ला स्वावलंबन प्रमुख, अंचल शुक्ला विधि सलहाकार, डॉक्टर इरा श्रीवास्तव, चेयरमैन नगर पालिका परिषद,भगवती अग्रवाल, आशीष गुप्ता, कार्तिकेय सेठ, जितेन्द्र अवस्थी, गौरव शर्मा, अखिल गुप्ता, सुरेश पटवा,अक्षत शुक्ला, दीपक पुरी मिडिया सलाहकार,अमित टंडन, बबलू वर्मा,अनिल त्रिपाठी अध्यक्ष छात्रावास समिति डॉक्टर शालू गुप्ता, श्रीमती मीता गर्ग छात्रावास समिति सदस्य, हरी प्रसाद त्रिपाठी जी संस्कार भारती, रोहन, प्रमोद, श्रीमती रूबी, कुमारी शानू एवं समाज के वरिष्ठ जन पत्रकार बंधु उपस्थित रहे
विशिष्ट उद्बोधन…
शिक्षा और संस्कार के लिए नई पहल:
युद्धवीर ने सेवा कार्यो के विचारों पर आये हुए सभी सेवा भावी लोगो के साथ शिक्षा और संस्कार के साथ व्यक्ति निर्माण के विषय पर वार्ता की साथ हि लोगो से अपील कि सेवा कार्यो से स्वयं, परिवार और समाज को एक साथ जोड़ने का संकल्प दिलाया !
सेवा भारती द्वारा स्थापित सूर्य नारायण राव नि:शुल्क छात्रावास आर्थिक रूप से कमजोर, किंतु प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए समर्पित है।यह छात्रावास विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री एवं संस्कारनिष्ठ वातावरण प्रदान करेगा। चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रखी गई।ग्राम स्तर से मेधावी विद्यार्थियों की पहचान की गई, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के पश्चात चयनित छात्रों का नामांकन “सेवा भारती छात्र सहायता समिति” की अनुशंसा पर किया गया।छात्रावास में न केवल रहने-खाने की व्यवस्था है, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना के विकास हेतु नियमित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन सत्र भी होंगे।
सेवा भारती लखीमपुर का सामूहिक प्रयास:
सेवा भारती के अवध प्रांत अध्यक्ष रवींद्र सिंह…
इस छात्रावास की स्थापना में सेवा भारती लखीमपुर खीरी के समर्पित कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और सेवाभाव निहित है।
संपूर्ण कार्य में स्थानीय समाजसेवियों एवं दाताओं का भी अमूल्य सहयोग रहा है। यह परियोजना दान, श्रमदान और समर्पण के भाव पर आधारित है। सेवा भारती अवध प्रांत की जानकारी:
कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार ने प्रेस प्रतिनिधियों को संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अवध प्रांत में वर्तमान में
• 3 से अधिक छात्रावास,
• 105 बाल संस्कार केंद्र,
• 4 वास्थ्य सेवा प्रकल्प,
• एवं महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता योजनाएँ संचालित हैं।
सेवा भारती का उद्देश्य है
“हर हाथ को रोजगार, हर मन में संस्कार, हर घर में शिक्षा का उजाला।
कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं प्रांत महामंत्री रजनीश जी द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
पूरे आयोजन में लखीमपुर खीरी की टीम का अनुकरणीय समर्पण और अनुशासन देखने योग्य रहा।
Home उत्तर प्रदेश सेवा भारती लखीमपुर खीरी द्वारा “सूर्य नारायण राव नि:शुल्क छात्रावास का लोकार्पण”...







