Home उत्तर प्रदेश सेवा पखवाड़ा समाज सेवा का सशक्त माध्यम है: विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा

सेवा पखवाड़ा समाज सेवा का सशक्त माध्यम है: विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा

KUSHINAGAR NEWS: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर फाजिलनगर स्थित  ब्लॉक सभागार में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। शुक्रवार को हुई बैठक में फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा और समाजहित को सर्वोपरि मानने वाला संगठन है। यह अभियान कार्यकर्ताओं को समाजसेवा से जोड़ने का श्रेष्ठ अवसर है। पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने कहा कि पंद्रह दिन चलने वाले इस सेवा अभियान में स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर, पौधरोपण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूर्ण मनोयोग और निष्ठा के साथ सफल बनाने की अपील की। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर कार्यकर्ता को सेवा भाव से कार्य करना होगा। बैठक को मंडल प्रभारी टीएन राव, चंद्रप्रकाश यादव ‘चमन’, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष  दिव्यांशु जीत शाही ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और संचालन महामंत्री अखिलेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर चिरंजी सिंह, कुंवर सुभाष सिंह, राजेश दूबे, नागेन्द्र गुप्ता, बबलू सिंह,  नंदकिशोर पाण्डेय, दिग्विजय सिंह,  झुनेंद्र सिंह, विशाल मौर्या,  सरिता मिश्रा, रिंकी मिश्रा, वर्षा तिवारी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक सशक्तिकरण, सेवा कार्यों की योजना और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने पर विशेष चर्चा की गई।