MIRZAPUR NEWS: शनिवार को सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज एवं दुबार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भाजयुमो पुष्पेन्द्र द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि मौर्य, मंडल अध्यक्ष भाजपा हलिया दिनेश कुमार अग्रहरि उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में प्रत्येक वर्ष की भांति विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हैं। जिसके क्रम में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सीएचसी / पीएचसी पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन प्रत्येक मंडल में किया जा रहा है । आगे उन्होंने कहा कि आज विश्व की आधे से ज्यादा आबादी युवाओं की है, इसलिए युवाओं का समाज एवं देश के प्रति अहम भूमिका होती है। आज देश का हर युवा नौजवान मोदी के दिखाए हुए रास्ते पर चल रहा है और उनको अपना आइकॉन मानता है। आप सभी युवाओं को 21वीं सदी का सौभाग्यशाली पीढ़ी मानता हूँ ।इसी क्रम में रामशिरोमणि मौर्य ने कहा कि मोदी जी की बातों को आगे बढ़ाते हुए मेरा युवा मोर्चा जिस तेजी के साथ देश के कोने- कोने में युवाओं को जोड़ रहा है । मेरा युवा मोर्चा आज देश के सभी जिलों में रक्तदान कर रहा है। मोदी ने जो स्वप्न देखा है कि युवा मोर्चा दुनिया में भारत का परचम लहरायेगा। मुझे विश्वास है कि आपका सामर्थ्य, सेवा भाव देश व समाज को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश गुप्ता, मनीष सिंह, प्रवेश कुमार, ब्लड बैंक चिकित्सकीय टीम डॉ0 विनोद कन्नौजिया, माला सिंह, रामकुमार गुप्ता के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।







