खादी ग्रामोद्योग और एनआरएलएम प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
JAUNPUR NEWS: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चंद्र यादव, मा० सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी तथा जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह ने संयुक्त रूप से 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती दिव्या शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।vकार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्राईसाइकिल की रैली को रवाना किया। इसके पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन
खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लगाई गई खादी वस्त्र प्रदर्शनी एवं एनआरएलएम विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का उद्घाटन मा० मंत्री एवं सांसद द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन से स्वदेशी वस्त्र अपनाने की अपील की।
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा
महात्मा गांधी जी का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल देकर हम उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार स्वच्छता, स्वास्थ्य, ग्राम स्वराज और किसानों के सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है।”
सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी ने कहा
महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि समस्याओं का समाधान अहिंसा और शांति से संभव है। हमें उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।”
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा
“गांधी और शास्त्री जी के विचार आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। हमें उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और स्वच्छता को अपने जीवन में उतारना चाहिए।”
पौधारोपण व गोष्ठी का आयोजन
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया गया और एक विचार-गोष्ठी में भाग लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारी एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







