महिला मोर्चा की बैठक में हुई चर्चा
FATEHPUR NEWS: जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा 17 तारीख़ से लेकर दो अक्टूबर तक मनाया जाएगा जिसको लेकर एक बैठक महिला मोर्चा द्वारा की गई। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को हुई इस अहम बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा जयंती वर्मा द्वारा पखवाड़े को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्रीमती वर्मा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के सम्मान की निरंतर चिंतन व प्रयास किए जा रहे हैं तथा देश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आज स्वावलंबी हो रही हैं। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंजू शुक्ला, संजना द्विवेदी, सुनिधि तिवारी, सुनीता चौधरी, साधना सिंह, अन्नू सविता, गीता गुप्ता, साधना सिंह, नीतू सिंह, पूनम श्री सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रही हैं।







