Home उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त महिला शिक्षकों को किया गया सम्मानित

सेवानिवृत्त महिला शिक्षकों को किया गया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS:  नगर के ब्रह्मचारी का कुआं स्थित पुष्पा बैंक्विट लॉन में रविवार को अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षा उन्नयन एवं सेवानिवृत्त महिला शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 16 सेवानिवृत्त महिला शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक राज्यमंत्री  अनुप्रिया पटेल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के योगदान से ही देश का भविष्य मजबूत बनता है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ सुलोचना मौर्य, जिला अध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनक प्रभा, मंडल अध्यक्ष आराधना, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिशंकर सिंह पटेल तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।