Home उत्तर प्रदेश सेंट जोसेफ स्कूल क्लब को मिली जीत

सेंट जोसेफ स्कूल क्लब को मिली जीत

श्याम सिंह यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते क्रिकेट कोच संजीव कुमार

PRAYAGRAJ NEWS: सेंट जोसेफ स्कूल क्लब कुंडा ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 113 रन से हराकर पांचवीं केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में सेंट जोसेफ स्कूल क्लब कुंडा ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 223 रन (युवराज शुक्ला 54, यशस्वी मिश्रा 41, सुप्लेंद्र यादव 36, प्रियांशु 33, कुशाग्र पांडेय 3/32, अक्षित सिंह 2/33, शिवांश कुमार 1/36) बनाए।
जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की टीम 20.5 ओवर में 110 रन (शिवांश कुमार 25, अक्षित रावत 16, श्याम सिंह यादव 2/03, आदित्य पटेल 2/09, अश्विनी यादव 2/17, ऋषि साहू व आयुष पटेल एक-एक विकेट) पर सिमट गई। श्याम सिंह यादव को क्रिकेट कोच संजीव कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।