PRAYAGRAJ NEWS: सेंट जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज में नए एलकेजी बैच (2026-27) के लिए विद्यारंभ समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेव. फादर वॉल्टर डी’सिल्वा, हेडमास्टर रेव. फादर मेल्विन पाइस, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में केजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि रेव. फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस ने अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया, जिसमें विद्यालय की दृष्टि, पाठ्यक्रम एवं अपेक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य रेव. फादर वॉल्टर डी’सिल्वा ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए, जो अभिभावकों एवं विद्यार्थियों दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी रहे। आईटी विभाग के श्री जेम्स मार्टिन को आकर्षक पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया।







