Home T-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 सूर्या और गंभीर जश्न को बीच में छोड़ जय शाह के साथ...

सूर्या और गंभीर जश्न को बीच में छोड़ जय शाह के साथ आधी रात ट्रॉफी लेकर कहां गए?

4
0

Delhi : भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ख‍िताब अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ भारत लगातार दो बार इस ख‍िताब को जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं, पहली बार किसी मेजबान टीम ने इस ख‍िताब को जीता है. साल 2007 से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई भी मेजबान टीम खिताब नहीं जीत पाई थी, मगर अब टीम इंडिया ने इतिहास को बदल दिया है.

गंभीर ने इन दो दिग्गजों को डेडिकेट की टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

फाइनल में सूर्यकुमार यादव की सेना ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया. जिसके बाद से ही पूरे देश में जश्न का माहौल है. ख‍िलाड़ी भी जश्न में डूबे हुए हैं. टीम अहमदाबाद में मिली ऐतिहासिक जीत का जब जश्न मना रही थी तो इस बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में गए और पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात नजर आया. कप्तान सूर्या ने ट्रॉफी के साथ मंदिर में प्रवेश किया और बजरंग बली के सामने माथा टेका.

बुमराह और सैमसन छाए

मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए. जो न्यूजीलैंड के लिए पहाड़ जैसा साबित हुआ. 256 रन के लक्ष्य के जवाब में कीवी टीम 19 ओवर के अंदर ही 159 रन पर सिमट गई. भारत की इस ऐतिहासिक जीत के असली हीरो रहे जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने 15 रन देकर चार विकेट लिए. वहीं ओपनर संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए. वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे. उनके अलावा अभ‍िषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन, इशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन और श‍िवम दुबे ने 8 गेंदों में नॉटआउट 26 रन बनाए बुमराह के अलावा  अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए.

पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप ख‍िताब जीता है. साल 2007 से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई भी मेजबान टीम खिताब नहीं जीत पाई थी, मगर अब टीम इंडिया ने इतिहास को बदल दिया है.