KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने करारी माइनर समेत जिले भर की सूखी नहरों में जलापूर्ति नही कराए जाने, लगातार चल रही बिजली कटौती और जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो में पेयजल की समस्या के चलते लोगों को हो रही परेशानी पर सवाल उठाया है और विभागीय अधिकारियों पर जन समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को अपने जिला पंचायत क्षेत्र के कई गांवों जैसे गंभीरा पूर्व, तुलसीपुर, अदमापुर, खनवारी, नादिन का पुरवा आदि के भ्रमण के दौरान लोगों से रूबरू हुए अजय सोनी ने कहा कि इस समय रबी की फसलों को सिंचाई के लिए पानी चाहिए लेकिन नहरें सुखी हैं। इसी तरह बिजली कटौती का मामला है। लगातार शाम और सुबह के समय बिजली कटौती ही रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल मे भारी परेशानी हो रही है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आगे कहा कि इन समस्यायों से किसान, छात्र, आम जनता और व्यापारी सभी परेशान हैं और निजात पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन निजात कब तक और कैसे मिलेगी, कोई पता नहीं है। आगे कहा कि जिला प्रशासन कौशांबी और विभागीय अधिकारी जनहित की अनदेखी कर रहे हैं जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही इन सभी समस्यायों का समुचित समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन जनहित के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर राजू श्रीवास्तव, विमल यादव, संतोष सिंह, नीरज दुबे, अशोक मौर्य, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे।







