PRAYAGRAJ NEWS: सुरेंद्र के हरफनमौला खेल (55 नाबाद एवं चार विके) से कामर्शियल विभाग ने इलेक्ट्रिकल टीआरडी को छह विकेट से हराकर डीआरएम कप अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। डीएसए मैदान पर रविवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में इलेक्ट्रिकल टीआरडी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन (गौरव पाल 45, सुशील 44, योगेंद्र कुमार 27, सुरेंद्र 4/22, अनिकेत श्रीवास्तव 2/32) बनाये। जवाब में कामर्शियल ने 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन (सुरेंद्र 55 नाबाद, मनीष कुमार 31 नाबाद, संजय त्रिपाठी 30, जितेंद्र कुमार 20, सुशील 2/24) बना लिये। सुरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







