स्वास्थ विभाग, पंचायती राज, बाल पुष्टाहार द्वारा 150 मरीजों का हुआ स्वास्थ परीक्षण
FATEPUR NEWS: ऐरायाँ विकास खंड अंतर्गत करमेपुर ग्राम पंचायत में पंचायती राज विभाग, स्वास्थ विभाग और बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा सी3 ऑर्गेनाइजेशन के समवन्य से समाज सेवी सुनील कुमार पटेल के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ।
बताते चलें कि थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के करमेपुर पंचायत भवन में पंचायत के युवा समाजसेवी सुनील कुमार पटेल के नेतृत्व से सी3 ऑर्गेनाइजेशन के समन्यव से बाल पुष्टाहार, पंचायतीराज विभाग के खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव अर्पण अग्रवाल, डॉक्टर मोहसिन एंव अनस ने कैम्प का फीता काटकर शुभारम्भ किया। कैम्प में डायबिटीज के 30 मरीजों में 9 पॉजिटिव और बीपी के 22 परीक्षण में 10 हाई बीपी और वायरल फीवर के साथ अन्य जाँच में कुल 13 महिलाएं एवं किशोरियों को हीमोग्लोबिन के साथ आंख के 10 मरीज और 5 कान के व 10 चर्म रोग के मरीजों का परीक्षण किया गया।
डॉक्टर मोहसिन अंसारी ने बताया की हरदो सीएचसी की स्वास्थ्य टीम के द्वारा ग्राम पंचायत करमेपुर में सी3 ऑर्गेनाइजेशन समवन्य से पंचायत के युवा समाजसेवी सुनील पटेल के नेतृत्व में लगभग 150 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें तीन गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया और दो मासूम बच्चों को भी जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ऐरायाँ, ग्राम पंचायत सचिव अर्पण अग्रवाल, सी3 आर्गेनाइजेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अभिजीत सिंह एवं सीएचसी स्वास्थ्य टीम से डॉक्टर मोहसिन अंसारी, डॉक्टर अनस, लैब टेक्नीशियन बबलू, एस टी एस राजेंद्र, फार्मासिस्ट गोवर्धन, एएनम संतोष कुमारी सहित आंगनवाड़ी व आशा बहू मौजूद रही हैं।







