मॉडल स्कूल कटरा गुलाब में संपन्न हुई शुचिता पूर्ण गणित ओलंपियाड परीक्षा
PRATAPGARH NEWS: शासन की मंशानुरूप एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम ने मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह विकास क्षेत्र मान्धाता प्रतापगढ़ में गणित ओलंपियाड परीक्षा शुक्रवार को पूर्वानुमान 11 से प्रारंभ होकर 12:30 बजे तक संपन्न कराई। पूरे जनपद में गणित ओलंपियाड परीक्षा संपन्न हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय के उच्च प्राथमिक वर्ग कक्षा 6, 7, 8 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी परिणाम अधिकतम दो दिनों में घोषित किया जाएगा । प्रत्येक प्रतिभागी के अंक सहित विद्यालय स्तर, ब्लॉक स्तर तथा जनपद स्तर पर सार्वजनिक करने हेतु सूचना पट्ट पर परिणाम घोषित होने पर तत्काल चस्पा किया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद के प्रत्येक विद्यालय की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रतियोगिता में चयन का आधार विद्यालय स्तर पर 70 प्रतिशत प्राप्तांक न्यूनतम है। प्रतिभागियों का चयन अधिकतम प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के स्तर विद्यालय स्तर पर जनपद के प्रत्येक विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का चयन कक्षा वार एक-एक किया जाएगा विद्यालय स्तर पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतियोगिता उनकी देखरेख में आयोजित कराई गई प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों का नाम अपने विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह में शुचिता एवं पारदर्शिता पूर्वक यह परीक्षा संपन्न की गई। शुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने पर भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मांधाता ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर शिक्षक पितामह यादव, शिखा श्रीवास्तव, अखिलेश प्रताप सिंह, कौशल प्रताप सिंह, नीतू वर्मा तथा रोशन मौजूद रहे।







