बीते दो वर्ष से सीज पड़े मौरंग डंप से कई घन चोरी करी गई मौरंग
FATEHPUR NEWS: खखरेड़ू थाना क्षेत्र के दामपुर मार्ग स्थित कबरे गांव मोड़ के पास दो वर्ष से सीज पड़े मौरंग डंप से क्षेत्र के कुछ तथाकथित मौरंग माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए सीज पड़े डंप की मौरंग को आधे से ज्यादा खाली कर दिया। स्थानीय लोगों कि माने तो डंप में लगी मौरंग को चोरी चुपके नहीं बल्कि मौरंग कारोबारी दिन – रात लोडर लगाकर ट्रेक्टर में भरकर महंगे दामों में बेच दिया। अवैध तरीके से मौरंग कारोबारियों का यह पुराना धंधा बताया जा रहा है। लोगों नें यह भी बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी चौकी से सीज डंप की दूरी मात्र 300 कदम पर है फिर भी मौरंग की चोरी बराबर हो रही है और अवैध कारोबारियों का धंधा क्षेत्र में खूब फल फूल रहा है। हालांकि सीज डंप से मौरंग चोरी की शिकायत खनिज अधिकारी से की गई जिसको संज्ञान में लेते हुए खनिज टीम नें डंप में छापेमारी की। इस पश्चात अधिकारियों की आने की भनक मौरंग कारोबारियों को पहले ही लग चुकी थी। जिससे खनिज टीम को सीज पड़े डंप से ट्रेक्टर के निशान व आधे से ज्यादा चोरी की गई मौरंग के तथ्य ही मिल पाए। बताते चलें कि बीते दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के दामपुर मौरंग खदान के पट्टा धारक मनीष ओझा, संचालन कर रहे थे इस बीच कबरे गांव समीप मौरंग डंप का परमीशन महेश तिवारी द्वारा कराया गया। डंप की समय सीमा समाप्त होने के बाद कबरा गांव स्थित इस मौरंग डंप को खनिज विभाग द्वारा सीज कर दिया गया था तब से अभी तक यह डंप पुलिस प्रशासन की देखरेख में लगा हुआ है।
क्या बोले जिम्मेदार
खनिज अधिकारी देश राज सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खनिज इंस्पेक्टर नित्यानंद को मौके पर भेज कर डंप की जांच पड़ताल कराई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







