अध्यक्ष राकेश पाण्डेय बबुआ और महासचिव अखिलेश शर्मा ने पारदर्शी चैंबर आवंटन करने का दिया भरोसा
PRAYAGRAJ NEWS: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डेय बबुआ और भारी मतों के अंतर से महासचिव निर्वाचित हुए अखिलेश शर्मा का बुधवार को क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन हाईकोर्ट ने स्वागत और अभिनंदन किया। सीएलपीए के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता वी पी श्रीवास्तव महासचिव पंकज कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने नए अध्यक्ष राकेश पाण्डेय बबुआ और महासचिव अखिलेश शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सीएलपीए की ओर से किए गए स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश पाण्डेय और महासचिव अखिलेश शर्मा ने अधिवक्ताओं को विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हित के लिए खड़ी रहेगी। आगामी दिनों में अधिवक्ताओं को पूरी पारदर्शिता के साथ चैंबर का आवंटन कराया जाएगा। उच्च न्यायालय में मुकदमों में लिस्टिंग की समस्या को लेकर भी उचित कदम उठाए जाएंगे। बार और बेंच के बीच सामंजस्य और बेहतर हो सके इसके लिए भी कार्यकारिणी कदम उठाएगी। स्वागत समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष तिवारी, राहुल श्रीपत, धर्मेंद्र सिंघल, बृजेश सहाय, संतोष त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, दिनेश यादव, अरुण कुमार शुक्ला, कामेश्वर शुक्ला, राजुकमार गौतम, सुधीर दीक्षित, मनीष द्विवेदी, रमेश चंद्र पांडेय, जय नारायण सिंह राजपूत, पुलक गांगुली, राहुल मिश्रा, राजेश गुप्ता, के एन राहा, लल्ला तिवारी, लवेश वर्मा आदि रहे।







