महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में हेलीपेड पर हुआ सीएम का स्वागत
PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे के दौरान पुलिस लाइन हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हेलीपेड पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर सीएम योगी का स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान महानगर के सभी 15 मंडलों के मन की बात कार्यक्रम के संयोजक सह संयोजक, सोशल मीडिया के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम ने कार्यकर्ताओं से कुशल क्षेम पूछा और समीक्षा बैठक के लिए सर्किट हाउस रवाना हो गए। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, फुलपुर विधायक दीपक पटेल, विक्रमजीत भदौरिया, विजय पटेल, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, मयंक दुबे, मधुमिता नाथ, हनुमान प्रसाद पांडेय, अभिषेक सिंह आदि मन की बात के संयोजक सह संयोजक सोशल मीडिया कार्यकर्ता मौजूद रहे।







