टीमवर्क और बेहतर मॉनिटरिंग का असर, भदोही ने रचा विकास का नया कीर्तिमान
योजनाओं में शानदार प्रदर्शनरू 96.40 फीसदी प्रगति के साथ भदोही बना प्रदेश में प्रेरणा
BHADOHI NEWS: डीएम ने बताया कि जनपद ने विकास कार्यों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए माह मार्च 2026 के सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्य) में प्रदेश स्तर पर 11वां स्थान प्राप्त किया है। जो वित्तीय वर्ष 2025-26 की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। माह जनवरी 2026 में 15वीं एवं फरवरी 2026 में 16वां स्थान जनपद को प्रदेश में प्राप्त हुआ था। यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली, सतत मॉनिटरिंग एवं टीमवर्क का परिणाम है।
इस दौरान डीएम ने कहा कि जनपद ने विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जनपद की कुल प्रगति 96.40 प्रतिशत दर्ज की गई है, जिसमें 72 इंडिकेटर, योजनाओं में ए ग्रेड , 5 इंडिकेटर में बी ग्रेड प्राप्त करते हुए बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक कल्याण एवं बुनियादी ढांचे से संबंधित योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, जल जीवन मिशन, विद्युत आपूर्ति, छात्रवृत्ति योजनाएं, पेंशन योजनाएं तथा विभिन्न कृषि योजनाओं में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कई योजनाओं में 100 प्रतिशत या उससे अधिक लक्ष्य की प्राप्ति दर्ज की गई है, जो जनपद की कार्यकुशलता को दर्शाता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय डीएम के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सतत समीक्षा बैठकों को जाता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उनके निर्देशन में जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए यह सफलता प्राप्त की है। डीएम ने इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद को शीर्ष स्थानों पर लाने का प्रयास जारी रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।







